राशन के लिए महिलाओं ने थाना घेरा

बागे बाहू थाने के नजदीक राशन बांटने के दौरान मंगलवार को कुछ देर के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई। कालिका कालोनी व उसके आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं वहां पहुंच गईं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 07:03 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 07:03 AM (IST)
राशन के लिए महिलाओं ने थाना घेरा
राशन के लिए महिलाओं ने थाना घेरा

जागरण संवाददाता, जम्मू : बागे बाहू थाने के नजदीक राशन बांटने के दौरान मंगलवार को कुछ देर के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई। कालिका कालोनी व उसके आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं वहां पहुंच गईं। भीड़ एकत्रित होने के बाद राशन बांट रहे एनजीओ सदस्य वहां से चले गए। राशन नहीं मिलने से गुस्साई महिलाएं पुलिस थाने के बाहर पहुंच गई और वहां प्रदर्शन करने लगीं। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को शांत किया।

उन्होंने महिलाओं को कहा कि उनके घर का पता लिख लिया गया है, राशन उनके घर पर पहुंच जाएगा। पुलिस कर्मियों के इस आश्वासन के बाद महिलाएं वहां से लौट गई। मंगलवार दोपहर को कुछ लोगों एक वाहन में राशन से भरे पैकेट लेकर बागे बाहू थाने के नजदीक पहुंचे। वहां श्रमिक बस्तियों में रहने वाली महिलाएं बच्चों के साथ वहां पहुंच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख एनजीओ के सदस्य मौके से चले गए। इस दौरान राशन लेने पहुंची महिलाएं पुलिस थाने में बाहर एकत्रित हो गई। महिलाओं का कहना था कि उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है और प्रशासन उनकी मदद के लिए आगे आए। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को शांत कर किसी तरह वापिस भेजा।

chat bot
आपका साथी