शिव मंदिरों की सजावट में जुटे शिवभक्त

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : महाशिवरात्रि के आगमन को लेकर शिवभक्त मंदिरों की साज सज्जा में जुट गए हैं। श

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)
शिव मंदिरों की सजावट में जुटे शिवभक्त
शिव मंदिरों की सजावट में जुटे शिवभक्त

संवाद सहयोगी, रामगढ़ :

महाशिवरात्रि के आगमन को लेकर शिवभक्त मंदिरों की साज सज्जा में जुट गए हैं। शिव मंदिरों को रंग-रोगन किया जा रहा है, और साफ -सफाई भी की जा रही है। विजयपुर क्षेत्र के गाव संगवाल, नथवाल, रजिंद्रपुरा, विजयपुर, राडिया, सहजादपुर, नंदपुर, केसो-मन्हासा, पखड़ी, चक-सलारिया, रामगढ़, सारवा, स्वाखा, झग, दग, राड़िया सहित अन्य गावों में शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शिव मंदिरों की सजावट में जुटे सुधीर सिंह, पवन शर्मा, अजीत कुमार, धीरज सिंह, परमजीत सिंह, संजीव कुमार, साहिल कुमार सहित अन्य ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। इस पर्व को मनाने के लिए हर शिवभक्त अपनी निष्ठा व शिवभक्ति का सुबूत देता है। 24 फरवरी को इस पर्व को मनाया जाएगा, और संगत की सेवा में भंडारे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने समस्त शिवभक्तों को इस पावन मौके को धूमधाम से मनाए जाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी