बरसों बाद घराना में दिखा जांघिल

बरसों बाद घराना में दिखा जांघिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 08:39 AM (IST)
बरसों बाद घराना में दिखा जांघिल
बरसों बाद घराना में दिखा जांघिल

जागरण संवाददाता, जम्मू : सप्ताह भर तक रौनक बनाने के बाद राजहंस यानी सरपट्टी सवन के घराना वेटलैंड से गायब हो जाने से भले ही पर्यटकों में निराशा हैं, लेकिन कोई न कोई नायाब पक्षी घराना पहुंच कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कई बरस के बाद घराना वेटलैंड में जांघिल (पेंटिड स्टार्क) के दर्शन हो रहे हैं। भले ही एकमात्र पक्षी यहां पर कुछ ही दिनों से नजर आ रहा है, मगर यह अनोखा है।

इस पक्षी को देखकर ऐसा मालूम होता है कि इस पर सफेद, गुलाबी व काले रंग का पेंट किया हो। बड़े साइज के इस पक्षी की मुड़ावदार चोंच गुलाबी रंग की होती है। घराना वेटलैंड के बीच बैठा यह पक्षी अपने बेहतरीन रंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। हालांकि देश के अन्य वेटलैंड पर बड़ी संख्या में जांघिल पक्षियों का जमघट लगता है, लेकिन घराना में इनकी उपस्थित बड़ी बात है। जम्मू से घराना में पक्षी देखने आई मधु सिंह ने बताया कि घराना में इन दिनों राजहंस नही हैं। कुछ दिन यहां पर बैठने के बाद इन पक्षियों ने कहीं ओर ठिकाना बना लिया है। राजहंसों की गैर उपस्थित से उनको धक्का लगा है। यह पहला मौका है जब इन दिनों घराना में राजहंस नही देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही जम्मू के राकेश शर्मा ने कहा। बहरहाल लोग घराना में पक्षी देखने पहुंच रहे हैं मगर उनको राजहंस नही दिख रहे। इससे पर्यटक नाराज हो रहे हैं। लेकिन रंग बिरंगे जांघिल पक्षी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पर्यावरणविद मंजीत सिंह का कहना है कि इस बार धान की कटाई लेट होने से खेतों में हलचल है। इसी से ही घराना वेटलैंड के तालाब में पक्षी ठीक से बैठ नहीं पा रहे।

chat bot
आपका साथी