Ceasefire Violation: जिला पुंछ में पाक गोलाबारी में एक नागरिक घायल, जवाब में कई चौकियां की ध्वस्त

गांव में गिरे एक मोटार्र की चपेट में आने से एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। हालांकि अभी तक घायल नागिरक की पहचान नहीं हो पाई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 03:16 PM (IST)
Ceasefire Violation: जिला पुंछ में पाक गोलाबारी में एक नागरिक घायल, जवाब में कई चौकियां की ध्वस्त
Ceasefire Violation: जिला पुंछ में पाक गोलाबारी में एक नागरिक घायल, जवाब में कई चौकियां की ध्वस्त

पुंछ, जेएनएन। पाकिस्तानी सैनिकों ने जिल पुंछ नियंत्रण रेखा से सटे कस्बा गांव में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे जिसकी चपेट में आने से एक नागरिक घायल हो गया। उसकी पहचान निसार अली पुत्र बहादुर अली निवासी कस्बा के तौर पर हुई है। वहीं पाकिस्तानी की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान कड़ा जवाब दे रहे हैं। दोनों आेर से अभी भी गोलाबारी जारी है। दोपहर बाद से तेज हुए गोलाबारी के इस सिलसिले की वजह से सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में दुश्मनों की दो चौकियां ध्वस्त व सैनिकों के घायल होने की बात कही जा रही है परंतु अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गइ है।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह 11 बजे के करीब भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए रूक-रूक कर हल्की गोलीबारी करना शुरू किया था। भारतीय जवान ने भी जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यह सिलसिला करीब एक डेढ़ घंटे चला। कस्बा, शाहपुर, किरनी में यह गोलीबारी बारी-बारी से की जा रही थी। परंतु दोपहर दो बजे के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक से कस्बा गांव को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। गांव में गिरे एक मोटार्र की चपेट में आने से एक स्थानीय नागरिक निसार अली पुत्र बहादुर अली घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पुंछ इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अभी भी दोनों आेर से जोरदार गोलाबारी जारी है। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है। दो से तीन चौकियां ध्वस्त हुई हैं जबकि कुछ सैनिक घायल भी हुए हैं। सेना की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने को कह दिया है। दोनों आेर से जारी इस गोलाबारी से कस्बा, शाहपुर आैर किरनी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी