करुणानिधि के निधन पर दुख जताया

जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ एम करुणानिधि क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 09:34 PM (IST)
करुणानिधि के निधन पर दुख जताया
करुणानिधि के निधन पर दुख जताया

जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ एम करुणानिधि के निधन पर गहरा दुख जताया है। राज्यपाल ने वयोवृद्ध नेता की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में हिम्मत बंधाई। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने शोक संदेश में कहा कि करुणानिधि के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ और प्रशासन चलाने वाले नेता थे। न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में वे अपने काम से औरों से अलग थे। उनके निधन से पूरे देश को नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने करुणानिधि को एक कद्दावर नेता करार देते हुए कहा कि उनके निधन से सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे देश में कमी महसूस होगी। उन्होंने देश के निर्माण के अहम योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी