Jammu-Srinagar highway closed: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद, मौसम में सुधार

रविवार को भी मौसम साफ रहने पर फंसी गाडिया ही निकाली जाएंगी। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार आज से मौसम साफ रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 12:03 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 02:10 PM (IST)
Jammu-Srinagar highway closed: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद, मौसम में सुधार
Jammu-Srinagar highway closed: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद, मौसम में सुधार

जागरण संवाददाता, जम्मू : तीन दिनों के बाद शनिवार को सुबह हुई हल्की फुहार के बाद मौसम में सुधार होने लगा है लेकिन अभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। मौसम में हुए सुधार के बावजूद कश्मीर संभाग में अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। वहीं जम्मू के उन उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में यहां बर्फबारी हुई थी तापमान अभी सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। मौसम साफ होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तामपान में कमी आएगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आज से मौसम रहेगा लेकिन उच्च पहाउ़ी क्षेत्रों में कल से मौसम साफ होने लगेगा।

रामबन में रात को हुई बारिश से देर रात डिगडोल में भारी भूस्खलन हो गया। 150 मीटर हिस्से में हुए भूस्खलन से मलबा हाईवे पर गिर गया। रात साढ़े नौ बजे से हाईवे बंद हो गया। पत्थर और मलबा गिरते रहने से हाईवे को खुलने का काम प्रभावित हुआ। मलवे को हटाने का काम जारी है। पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड में भी बर्फबारी हुई। यह मार्ग पहले से ही बंद है। पर्यटनस्थल गुलमर्ग में छह इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की। लद्दाख के कारगिल में द्रास में एक इंच, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रा में पांच इंच बर्फ गिरी। श्रीनगर सहित कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू में दिनभर आमसान पर बादल छाए रहे। कठुआ में बिलावर के लोहाई मल्हार के अलावा बनी में कई जगहों में बर्फबारी हुई। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब छह हजार गाड़ियां फंसी हुई हैं। ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अगर मौसम साफ रहा तो आज मलवा हटाने का काम पूरा हो जाएगा आैर उसके बाद फंसी गाड़ियों को प्राथमिकता पर निकाला जाएगा। रविवार को भी मौसम साफ रहने पर फंसी गाड़ियां ही निकाली जाएंगी। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार आज से मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

कुपवाड़ा में सबसे अधिक बारिश

कश्मीर के कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा 60.4 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। जम्मू संभाग में बनिहाल में सबसे ज्यादा 26.0 एमएम, बटोत में 13.4 एमएम बारिश, जम्मू में 0.9, कटड़ा में 3.8, भद्रवाह में 6.8, गुलमर्ग में 23.4 एमएम, बारिश हुई। कश्मीर संभाग में लगभग 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान चल रहा है। जबकि जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

इन जगहों पर इतना रहा तापमान

जम्मू का अधिकतम तापमान 23.7 जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 9.7, न्यूनतम 8.0 डिग्री रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 10.7, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 20.3, न्यूनतम 13.8 सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 11.0 सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तामपान 4.0, न्यूनतम तामपान -0.2 डिग्री रहा। लेह का अधिकतम तामपान 11.6, न्यूनतम -1.4, कारगिल का अधिकतम तापमान 10.1 जबकि न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी