राजौरी के इकबाल आज से भाजपा के, राम माधव करेंगे स्वागत

जम्मू राजौरी में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले इकबाल मलिक आज भाजपा में शामिल होंगे। राज्य ब्यूरो जम्मू भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में कांग्रेस से इस्तीफा द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:53 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 06:33 AM (IST)
राजौरी के इकबाल आज से भाजपा के, राम माधव करेंगे स्वागत
राजौरी के इकबाल आज से भाजपा के, राम माधव करेंगे स्वागत

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले राजौरी जिले के दरहाल के मोहम्मद इकबाल मलिक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। राम माधव सोमवार को जम्मू पहुंचे रहे हैं। वह पार्टी मुख्यालय में दोपहर 12 बजे एक बैठक के दौरान मलिक का भाजपा में स्वागत करेंगे।

भाजपा में शामिल हो रहे सेवानिवृत्त नौकरशाह मोहम्मद इकबाल मलिक ने वर्ष 2014 में दरहाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले 2008 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्होंने दरहाल से करीब 15 हजार वोट हासिल किए थे। वह दोनों बार पीडीपी के जुल्फिकार अली से हारे थे। मलिक ने यह कहकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर को इस्तीफा सौंपा है कि कांग्रेस कोमा में चली गई है और वहां कार्यकर्ताओं को पूछने वाला कोई नहीं है।

पार्टी मुख्यालय में राम माधव कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बताया कि राम माधव देर शाम को दिल्ली लौटने से पहले गोरखनगर में पार्टी का सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। इकबाल मलिक कांग्रेस से निष्कासित

जम्मू : राजौरी जिले के दरहाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता इकबाल मलिक के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर को इस्तीफा सौंपने के बाद पार्टी ने भी अपनी तरफ से कार्रवाई दिखाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजौरी जिला कांग्रेस प्रभारी शाह मोहम्मद चौधरी ने कहा कि काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण उन्हें निष्कासित किया गया है।

chat bot
आपका साथी