जम्मू में पहली बार आयोजित हुआ इंडिया फूड शो

तीन दिन तक चलने वाले इस फूड शो का आयोजन गैर सरकारी संस्था अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरमूलन संघर्ष समिति व मिस्टिक इंफोमीडिया की ओर से किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 06:27 PM (IST)
जम्मू में पहली बार आयोजित हुआ इंडिया फूड शो
जम्मू में पहली बार आयोजित हुआ इंडिया फूड शो

जम्मू, जागरण संवाददाता। मंदिरों के शहर जम्मू में पहली बार फूड शो का आयोजन हुआ है। दूसरे इंडिया फूड शो में बेकरी व फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनरी व उपकरण प्रदर्शित किए गए है। इसके अलावा मौजूदा समय में फूड प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री भी यहां प्रदर्शित की गई है। जम्मू में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ है जहां बेकरी व फूड प्रोसेसिंग से जुड़ा हर उत्पाद व मशीन उपलब्ध है। कंपनी के विशेषज्ञ मशीनों व उपकरणों के इस्तेमाल बारे विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। बेकरी व फूड प्रोसेसिंग के अलावा इस फूड शो में होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली मशीनों-उपकरणों, फूड प्राडक्ट्स, मसाले, खाद्य तेल, हर्बल उत्पादों व जूस के स्टाल भी लगाए गए हैं।

तीन दिन तक चलने वाले इस फूड शो का आयोजन गैर सरकारी संस्था अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरमूलन संघर्ष समिति व मिस्टिक इंफोमीडिया की ओर से किया गया है। फूड शो का उद्घाटन नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक कोआपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के उप-प्रधान डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया जबकि ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाऊस नेहरू मार्केट के प्रधान रत्तन लाल गुप्ता विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। रत्तन लाल गुप्ता ने फूड शो में बुलबुल खाद्य तेल के स्टाल का उद्घाटन करने के साथ उनके लक्की ड्रा विजेताओं के नाम भी घोषित किये। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने फेडरेशन के प्रधान रत्तन लाल गुप्ता के अलावा वरिष्ठ उप-प्रधान धीरज महाजन, महासचिव दीपक गुप्ता, उप-प्रधान मुनीश महाजन, सचिव अभिमन्यु शर्मा व कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

फेडरेशन के प्रधान रत्तन लाल गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि ऐसा फूड शो जम्मू के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अक्सर जो लोग फूड बिजनेस में है, उन्हें अपनी जरूरत की मशीनों व उपकरणों की तलाश के लिए दिल्ली या पंजाब जाना पड़ता था। यह जम्मू के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जो युवा होटल-रेस्तरां इंडस्ट्री में आने का विचार कर रहे हैं, उन्हें यहां जरूरत की हर चीज उपलब्ध हो जाएगी। यहां आकर उन्हें इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में मौजूदा समय में किस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है और वे कैसे अपने कारोबार को बेहतर बना सकते हैं।

chat bot
आपका साथी