दुष्कर्म के बाद डॉक्टर को जला कर मार डालने के खिलाफ दिखा गुस्सा

दरिदो को फांसी की मांग के लिए किया कैंडल मार्च

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 07:01 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 07:01 AM (IST)
दुष्कर्म के बाद डॉक्टर को जला कर मार डालने के खिलाफ दिखा गुस्सा
दुष्कर्म के बाद डॉक्टर को जला कर मार डालने के खिलाफ दिखा गुस्सा

जागरण संवाददाता, जम्मू : हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला पशु चिकित्सक को जलाकर मार डालने के खिलाफ बुधवार को राजीव गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों का सड़क पर गुस्सा नजर आया। उन्होंने तवी पुल पर कैंडल मार्च निकाला और दरिदो को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस नृशंस हत्या में शामिल आरोपितों को फांसी नहीं दी जाती, मृतका की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मृत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर ऐसे मामलों को निपटने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग की। विद्यार्थी मांग कर रहे हैं कि दरिदों पर फास्ट ट्रैक केस चलाकर उन्हें जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

नर्सिंग कालेज की छात्राएं तवी पुल पर एकत्रित हुई और डोगरा चौक में कैंडल मार्च कर रेप मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने और इस मामले के आरोपियों को जल्द मृत्यु दंड देने की मांग की। इस मार्च में जम्मू प्रोविस पीपुल फोरम जेपीपीएस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कैंडल मार्च में भाग लेने वालों का कहना था कि जब तक देश में ऐसे मामलों को कठोरता से नहीं निपटा जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे लगाने का कोई औचित्य नहीं है। कैंडल मार्च के बाद विद्यार्थी महाराजा हरि सिंह पार्क में जमा हुए और मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी