Haj Yatra 2024: श्रीनगर से 320 हज यात्रियों को लेकर अरब रवाना हुई पहली उड़ान, तस्वीरों में देखें खुशी और उत्साह

Haj Yatra 2024 श्रीनगर एयरपोर्ट से 320 हाजियों का पहला जत्था आज अरब के लिए रवाना हो गया है। हज यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कई हाजियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सरकार से बेहद खुश है। एक नौजवान हाजी ने कहा कि वह इस दौरान कश्मीर की खुशी को लेकर दुआ करेंगे।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Publish:Thu, 09 May 2024 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2024 03:28 PM (IST)
Haj Yatra 2024: श्रीनगर से 320 हज यात्रियों को लेकर अरब रवाना हुई पहली उड़ान, तस्वीरों में देखें खुशी और उत्साह
Haj Yatra 2024: श्रीनगर से 320 हज यात्रियों को लेकर अरब रवाना हुई पहली उड़ान

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Haj Yatra 2024: आज सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से तीर्थयात्रियों (हाजी) का पहला जत्था (320) हज करने के लिए सऊदी अरब के मदीना की ओर रवाना हो गया है।

इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर हज यात्रियों में बड़ा उत्साह दिखा। हज करने जा रहे एक यात्री ने कहा कि हमें सब कुछ उपलब्ध कराने के लिए सरकार के आभारी हैं।

हम सच में खुश हैं कि अल्लाह ने हमें इतनी कम उम्र में हज करने की अनुमति दी है। मैं कश्मीर की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करूंगा। इस बीच श्रीनगर में तस्वीरों में हाजियों की खुशी भी कैद हुई। वे खुशी-खुशी इस पाक यात्रा को लेकर अपनों से मिलते, दुआ देते और रुखसत होते हुए नजर आए।

तस्वीरों में नजर आया हज यात्रियों का उत्साह...

एक हाजी ने इस संदर्भ में बताया कि हर मुसलमान के लिए हज यात्रा (What is Haj Yatra) अत्यंत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से हज जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें आज यह अवसर मिला है।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह से ही हाजियों व परिजनों का जमघट जुड़ गया। परिजनों ने खुशी-खुशी उन्हें इस पाक यात्रा के लिए रवाना किया।

हज यात्रा मुसलमानों के लिए अहम मानी जाती है। यह इस्लाम के पांच स्तंभ में शामिल है। इस्लाम के पांच स्तंभ कलमा, नमाज, रोजा, जकात और हज है। हज एक अरबी शब्द है जिसका मतलब किसी जगह पर निकलने का इरादा करना होता है

बता दें कि हज यात्रा भी इबादत का एक जरिया होता है। दुनिया के तमाम देशों से आए मुस्लिम एक साथ हज करते हैं। यह एकता को भी दर्शाता है कि दुनिया में सभी मुसलमान एक हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लद्दाख में BJP चुस्त तो कांग्रेस दिख रही सुस्त, ताशी के प्रचार के लिए आगे आए केंद्रीय मंत्री

chat bot
आपका साथी