एसएसपी ने कटवाया खुद के वाहन का चालान

- ?? ????? ?? ??? ?????? ?? ?? ???? ????? ?? ?? ???? ?? ????? ????? ????????? ????? ?????? ????? ???????? ???? ?? ????? ??? ???? ?? ?????? ??? ???? ??? ?? ???? ?? ???? ????? ???? ??? ????? ??????? ???? ???? ??????? ????? 2019 ?? ??? ?????? ????? ??? ???? ???? ??? ???? ????? ?? ?? ???? ?????? ?? ????? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 02:36 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:44 AM (IST)
एसएसपी ने कटवाया खुद के वाहन का चालान
एसएसपी ने कटवाया खुद के वाहन का चालान

जागरण संवाददाता, जम्मू : एसएसपी जम्मू तेजेंद्र सिंह ने मिसाल पेश करते नो एंट्री में घुसे खुद के सरकारी वाहन का परेड पुलिस चौकी में चालान कटवाया। मोटर वाहन (संशोधित) कानून 2019 के तहत रांग साइट में वाहन घुसने पर दो हजार रुपयों का चालान हो सकता है। हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर को एसएसपी जम्मू तेजेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी जेके02बीबी-0100 में सवार होकर परेड ग्राउंड से पुलिस कंट्रोल स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। एसएसपी का वाहन चला रहे चालक ने कार्यालय में शीघ्र पहुंचने के लिए गाड़ी को रांग साइड में घुसा दिया। एसएसपी कार्यालय पहुंचे तो अपने चालक को परेड पुलिस चौकी में जाकर रांग साइड में वाहन घुसाने का चालान कटवाने को कहा। एसएसपी के निर्देश पर परेड पुलिस ने सरकारी वाहन का कोर्ट का चालान काटा। एसएसपी ने खुद के वाहन का चालान कटवाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह स्वयं कोर्ट में जाकर जुर्माने की राशि भरेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह अपने अधिकारियों और जवानों को यह संदेश दे रहे हैं कि कोई भी कानून के ऊपर नहीं है। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

chat bot
आपका साथी