Amarnath Yatra 2022 : हृदयरोग विशेषज्ञ डा सुशील ने श्रद्धालुओं को दी सलाह- यात्रा में जाने से पहले डाक्टर की लें सलाह

यात्रा करने की अवधि उसे पहले से कोई हृदय रोग उसकी सेहत पर असर डालता है। उन्होंने कहा कि यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपने शरीर को वहां के वातावरण के अनुरूप ढालना चाहिए। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की जरूरत है ताकि हाइड्रेशन न हो।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 10:48 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 10:48 AM (IST)
Amarnath Yatra 2022 : हृदयरोग विशेषज्ञ डा सुशील ने श्रद्धालुओं को दी सलाह- यात्रा में जाने से पहले डाक्टर की लें सलाह
सोने में दिक्कत है तो उन्हें तुमं चढ़ाई चढ़ना बंद कर देनी चाहिए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में संतों और श्री बाबा अमरनाथ तीर्थयात्रा करने वालों के लिए आयोजित कैंप में हृदयरोग विशेषज्ञ डा सुशील शर्मा ने कहा कि ऊंचाई हृदय प्रणाली के लिए एक शारीरिक चुनौती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर जाना उच्च रक्तचाप या हृदय की कुछ स्थितियों वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। अधिक ऊंचाई में शारीरिक कार्यों में परिवर्तन एक व्यक्ति की शारीरिक फिटनेस पर निर्भर करता है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकांश लोग अच्छी तरह पहुंच जाते हैं। हृदय और फेफड़ों की बीमारियों वाले रोगियों को हाइपोक्सिया और कम आक्सीजन मिलने के कारण परेशानी होती है।

यात्रा करने की अवधि, उसे पहले से कोई हृदय रोग उसकी सेहत पर असर डालता है। उन्होंने कहा कि यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपने शरीर को वहां के वातावरण के अनुरूप ढालना चाहिए। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की जरूरत है ताकि हाइड्रेशन न हो। शराब और धूम्रपान के सेवन से बचें। अगर सिरदर्द है, सांस लेने में तकलीफ है, दिल की धड़कन अधिक है, थकान महसूस कर रहे हैं, सोने में दिक्कत है तो उन्हें तुमं चढ़ाई चढ़ना बंद कर देनी चाहिए।

हृदय रोगियों को यात्रा करने से पहले डाक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। इस मौके पर 250 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ईसीजी, ब्लड शूगर, लिपिड प्रोफाइल भी की गई। डा. नसीर अली चौधरी, डा. दिनेश्वर कपूर, डा. अनितिपाल सिंह भी कैंप में मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर की प्रगति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना : उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए। उन्होंने भगवान शिव से जम्मू-कश्मीर की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यात्रा के लिए बेहतर प्रबंध करने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि हर श्रद्धालु भोले के दर्शन करके खुशी-खुशी लौटेग। वहीं रविवार को श्रीनगर में दिवंगत माखन लाल बिंदरू के परिवार से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। भराला ने कहा कि सरकार कश्मीर घाटी में शांति स्थापित करने और विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं की घाटी वापसी के मुद्दे के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। भराला ने दिवंगत की पत्नी को आश्वासत किया कि सरकार उनके साथ है। केंद्र सरकार हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परिवार को हर संभव सहयोग दिया है। बता दें कि माखन लाल ङ्क्षबदरू की 2021 में श्रीनगर में उनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी