Jammu: बेलगाम महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी बसपा, कहा-महंगाई पर काबू पाने में सरकार असमर्थ
गरीब जनता बेबस है। हर कोई परेशन है लेनिक सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है तब से मंहगाई व अन्य आम समस्याओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। भाजपा सरकार के दौरान समाज का हर वर्ग परेशान है।
संवाद सहयोगी,आरएसपुरा : बेलगाम होती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस और पीडीपी के बाद बसपा भी सड़क पर उतर आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांव स्लैड़ गावं में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर काबू पाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता व पूर्व सरपंच तिलक राज ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग दुखी है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और देश की आर्थिक स्थिति ध्वस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे रोकने में सरकार असमर्थ है।
देश की आम व गरीब जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि महंगाई पर अंकुश लगाते हुए लोगों को राहत दे। राज ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में देश के हालात इमरजेंसी जैसे हो गए हैं। दूसरी तरफ महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ रही हैं। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आम आदमी के बस से बाहर हो गई हैं। इसके अतिरिक्त रसोई गैस, तेल, घी जैसी रोजाना प्रयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं।
गरीब जनता बेबस है। हर कोई परेशन है, लेनिक सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है तब से मंहगाई व अन्य आम समस्याओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। भाजपा सरकार के दौरान समाज का हर वर्ग परेशान है।
ऐसे हालत में सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।