जम्मू में भाजपा मुख्यालय 10 दिन के लिए बंद, कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद पार्टी ने की कार्रवाई

तीन दिन में भाजपा के दो नेताओं व एक ड्राइवर के कोरोना पाजिटिव होने से उपजे हालात में पार्टी ने शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय को दस दिनों के लिए बंद कर दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 01:10 PM (IST)
जम्मू में भाजपा मुख्यालय 10 दिन के लिए बंद, कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद पार्टी ने की कार्रवाई
जम्मू में भाजपा मुख्यालय 10 दिन के लिए बंद, कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद पार्टी ने की कार्रवाई

जम्मू, राज्य ब्यूरो । तीन दिन में भाजपा के दो नेताओं व एक ड्राइवर के कोरोना पाजिटिव होने से उपजे हालात में पार्टी ने शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय को दस दिनों के लिए बंद कर दिया है।

जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी का एक ड्राइवर भी कोरोना पाजिटिव आया है। उनके साथ कुछ भाजपा नेताओं के परिजन व स्टाफ के सदस्य भी पाजिटिव आए हैं। ऐसे हालात में एहतियात बरतते हुए पार्टी ने इन नेताओं के संपर्क में आए नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा है। पहले से कईं नेताओं ने खुद को होम क्वारंटाइन टेस्ट भी करवा लिए हैं।

अब कड़ी सर्तकता बरते हुए मुख्यालय को दस दिन के लिए बंद कर लोगों के साथ नेताओं, कार्यकर्ताओं को वहां न आने की हिदायत दी है। अलबत्ता पार्टी का कामकाज सुचारू रखने के लिए सिर्फ पार्टी मुख्यालय के कर्मचारियों को ही जरूरी कार्योँ के लिए आने की इजाजत होगी।

प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव तिलकराज गुप्ता ने जागरण को बताया कि यह कार्रवाई एतहितयात के तौर पर की जा रही है। ऐसे में आवश्यक कार्यों के लिए ही नेता, कार्यकर्ता ही पार्टी मुख्यालय आ सकेंगे। इसके साथ दस दिन तक पार्टी मुख्यालय में लोगों को भी न आने के लिए कहा गया है। उन्हाेंने बताया जैसे ही हालात सुचारू होते हैं, पार्टी मुख्यालय से लोगों के कामकाज करने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

कोरोना संक्रमण से उपजे हालात में जम्मू में प्रदेश भाजपा के मुख्यालय को दूसरी बार बंद किया है। इससे पहले जुलाई महीने में कश्मीर से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना के कोरोना पाजिटिव आने के बाद भी पार्टी मुख्यालय को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया था। रविन्द्र रैना के बाद पार्टी मुख्यालय में तैनात एक महिला सुरक्षा कर्मी भी पाजिटिव आए थे। ऐसे करने के बाद पार्टी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं के टेस्ट करवाने के लिए पार्टी मुख्यालय के बाहर कैंप भी लगवाया था।

chat bot
आपका साथी