देश भक्ति समूहगान मुकाबले में कॉन्वेंट ने बाजी मारी

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारत विकास परिषद गांधीनगर शाखा की ओर से आयोजित देश भक्ति समूहगान प्रतियोगित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 10:41 AM (IST)
देश भक्ति समूहगान मुकाबले में कॉन्वेंट ने बाजी मारी
देश भक्ति समूहगान मुकाबले में कॉन्वेंट ने बाजी मारी

जागरण संवाददाता, जम्मू : भारत विकास परिषद गांधीनगर शाखा की ओर से आयोजित देश भक्ति समूहगान प्रतियोगिता में प्रजेंटेशन कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर ने हिन्दी और संस्कृत समूहगान मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट ग‌र्ल्स हाई स्कूल गांधीनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष भारत विकास परिषद अमिता शर्मा, राष्ट्रीय सचिव देव राज शर्मा, क्षेत्रीय सचिव डा. संतोष गुप्ता, अरुण शर्मा, विजय शर्मा, डा. सुभाष गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। गांधीनगर शाखा अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, शाखा सचिव जगजीत सिंह इशर, सुशील ओझा, भोपाल दत्त ने कार्यक्रम का प्रबंधन एवं आयोजन किया।

chat bot
आपका साथी