Jammu Unlock News: बेकरी और किताबों की दुकानें आवश्यक सेवाओं में शामिल, रोजाना खुलेंगी

लोगों ने लाकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहना बेहतर समझा। अलबत्ता सोमवार से दोबारा रोस्टर के अनुरूप शहर खुलने जा रहा है। मेडिकल और दूध-दही की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहीं। रही-सही कसर चिलचिलाती धूप ने पूरी कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:34 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:55 AM (IST)
Jammu Unlock News: बेकरी और किताबों की दुकानें आवश्यक सेवाओं में शामिल, रोजाना खुलेंगी
इक्का-दुक्का गाड़ियों को छोड़ शहर में आवाजाही न के बराबर दिखी।

जागरण संवादादाता, जम्मू : कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार से शुक्रवार तक जम्मू शहर की बेकरी और किताबों की दुकानों को खोलने का फैसला लिया है। प्रशासन ने बेकरी और किताबों की दुकानों को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया है। अब ये रोजाना खुलेंगी।

बाकी दुकानें 30 मई को जारी आदेश के मुताबिक सोमवार को सुबह सात बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी। सभी गैर-जरूरी गतिविधियों को भी अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे। पूरे प्रदेश में जहां दुकानों को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति है, वहीं जम्मू जिले में सभी आर्थिक गतिविधियों को केवल शाम पांच बजे तक ही की अनुमति दी गई है। दूसरे जिलों की तरह जम्मू में भी शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा और हर रोज रात आठ बजे से कोरोना क‌र्फ्यू लागू होगा।

जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अंशुल गर्ग ने रविवार देर रात ट्वीट कर जानकारी दी कि बीते सप्ताह जो गाइडलाइंस जारी की थी वह इस सप्ताह भी जारी रहेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वीकेंड लाकडाउन के दूसरे दिन भी शहर की सड़कें सूनी वीकेंड लाकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी शहर की सड़कें सुनसान रहीं। इक्का-दुक्का गाड़ियों को छोड़ शहर में आवाजाही न के बराबर दिखी।

लोगों ने लाकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहना बेहतर समझा। अलबत्ता सोमवार से दोबारा रोस्टर के अनुरूप शहर खुलने जा रहा है। मेडिकल और दूध-दही की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहीं। रही-सही कसर चिलचिलाती धूप ने पूरी कर दी। गर्मी के चलते घरों से बाहर खड़े रहने वाले बहुत से लोग भी अंदर ही दुबके रहे।

वहीं, वीकेंड लाकडाउन के मद्देनजर शनिवार और रविवार को सब्जी मंडी को भी बंद रखा गया। कुल मिलाकर वीकेंड लाकडाउन के दूसरे दिन भी शहर से रौनक गायब रही। घर में बैठे-बैठे तंग होने वाले कुछ लोग जो गलियों में खड़े होकर समय व्यतीत करते दिखे। कई बच्चे गलियों और पार्क में क्रिकेट खेलते नजर आए।

chat bot
आपका साथी