शराब सहित दो गिरफ्तार

सांबा : घगवाल पुलिस ने शराब की 90 फ्रूटियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घगवाल-राजपुरा स

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 01:03 AM (IST)
शराब सहित दो गिरफ्तार

सांबा : घगवाल पुलिस ने शराब की 90 फ्रूटियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घगवाल-राजपुरा सड़क पर दो जगहों पर नाका लगाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। वीरवार की दोपहर लगभग दो बजे पुलिस ने घगवाल-राजपुरा सड़क पर गांव सनूरा में नाका लगाया। इस दौरान मोहिंद्र पाल निवासी रंधवाल को शराब की 47 फ्रूटियां सहित गिरफ्तार किया। वहीं, ढाई बजे राजपुरा के पास नाके दौरान भोला राम निवासी छत्तीसगढ़ को शराब की 43 फू्रटियों सहित गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में कटल ब्राह्मणा में रहता है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी