पंद्रह दिन में पूरी हों सफाई कर्मियों की मांगें

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने पंद्रह दिनों में सफाई कर्मचारियों

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 02:04 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 02:04 AM (IST)
पंद्रह दिन में पूरी हों  सफाई कर्मियों की मांगें

जागरण संवाददाता, जम्मू : नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन ने पंद्रह दिनों में सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर नगर निगम आयुक्त का आभार जताया है। उनका कहना है कि यूनियन हड़ताल की तैयारी में थी। अब उन्हें विश्वास है कि 15 अगस्त तक उनकी अधिकतर मांगें पूरी जाएंगी। शुक्रवार को पत्रकारवार्ता कर यूनियन के प्रधान ¨रकू गिल ने कहा कि निगम प्रशासन को 29 तारीख तक का नोटिस दिया गया था जिसके बाद आयुक्त ने उनसे बात कर यकीन दिलाया है कि अगले पंद्रह दिनों में वो सारी मांगे पूरी कर दी जाएंगी जो उनके अधिकार में हैं। शेष मांगों को आयुक्त सचिव से उठाकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। यूनियन एनजीओ व्यवस्था खत्म करने, सीधे कैजुअल लेबर लगाने, कंट्रेक्ट पर लगे ड्राइवरों को पक्का करने की मांग कर रही है। इसके अलावा यूनियन ने सफाई कर्मचारियों को रेन कोट, मास्क, दस्ताने, जूते सहित पूरी वर्दी देने की मांग कर रही है। गिल ने कहा कि इन मांगों के अलावा समय पर पदोन्नतियां देने, ग्यारह पीडीएल कर्मियों को स्थायी किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सफाई कर्मियों के लिए हर तीन महीने में एक बार चिकित्सा शिविर लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का इंश्योरेंस होना चाहिए क्योंकि यह सभी सड़कों पर काम करते हैं। बैठक में पीडीपी ट्रेड यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा, ड्राइवर यूनियन के प्रधान रंजीत सिंह, चंचल, मंगत राम, अश्विनी, कुलविंद्र खोखर, बगीचा सिंह, राम चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी