हर हाल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं : सत शर्मा

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू पश्चिम से विधायक सत शर्मा ने वार्ड नंबर 39 के पटौली, तोप शेरखानियां व

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 01:02 AM (IST)
हर हाल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं : सत शर्मा

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू पश्चिम से विधायक सत शर्मा ने वार्ड नंबर 39 के पटौली, तोप शेरखानियां व पलौड़ा इलाके का दौरा कर लोगों की परेशानियों का जायजा लिया। यही नहीं, अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कसर न छोड़ें।

उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शर्मा ने कहा कि बेस्ट प्राइज रोड, तोप शेरखानियां से पलौड़ा ठठर तक सड़क की मरम्मत करवाते हुए इस पर तारकोल डाली जाएगी। इसके लिए 11.50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि ठठर इलाके में गलियों व नालियों का निर्माण जम्मू नगर निगम की देखरेख में होगा। उन्होंने साथ आए निगम अधिकारियों को भी समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।

शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गलियों व नालियों के निर्माण की समस्या काफी पुरानी है। इसे हल करने के प्रयास जारी हैं। पटौली, तोप शेरखानियां व पलौड़ा में सड़कें बनने से जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने लोगों को सभी समस्याओं के समाधान का यकीन दिलाया।

इस मौके पर इंजीनियर राजेश भगत, परमजीत सिंह, डॉ. जफर इकबाल, भाजपा जानीपुर मंडल प्रधान प्रद्युम्न सिंह, कुलदीप मगोत्रा, अश्विनी चिरंगू व बाल खजूरिया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी