चंडीगढ़ में होगी गांधी की चित्रकला प्रदर्शनी

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jul 2014 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jul 2014 01:02 AM (IST)
चंडीगढ़ में होगी गांधी की चित्रकला प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य के प्रसिद्ध चित्रकार केके गांधी की चार दिवसीय प्रदर्शनी 25 जुलाई से चंडीगढ़ में शुरू होगी।

प्रदर्शनी का आयोजन कदंब आर्ट सोसाइटी और सैपलिंग के सहयोग से होगा। प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे केके गांधी ने कहा कि वह प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती 12 बड़ी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इन कलाकृतियों को पसंद किया जाएगा। इससे पहले गांधी देश भर में 40 ग्रुप शो में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा 33 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिविरों में भाग ले चुके हैं।

chat bot
आपका साथी