जर्मनी के खिलाफ भारत का हॉकी मैच देखने रांची पहुंचे MS Dhoni, खास अंदाज में पूर्व भारतीय कप्तान ने खिलाड़ियों को किया चीयर

MS Dhoni भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते हैं। कभी अपने बयान से तो कभी अपने नए स्टाइल से माही सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में कैप्टन कूल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत-जर्मनी के बीच खेले गए ओलंपिक क्वालीफायर मैच को देखने पहुंचे।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Publish:Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM (IST)
जर्मनी के खिलाफ भारत का हॉकी मैच देखने रांची पहुंचे MS Dhoni, खास अंदाज में पूर्व भारतीय कप्तान ने खिलाड़ियों को किया चीयर
MS Dhoni भारत बनाम जर्मनी का हॉकी मैच देखने पहुंंचे रांची

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते हैं। कभी अपने बयान से तो कभी अपने नए स्टाइल से माही सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में कैप्टन कूल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत-जर्मनी (India vs Germany) के बीच खेले गए ओलंपिक क्वालीफायर मैच को देखने पहुंचे।

MS Dhoni भारत बनाम जर्मनी का हॉकी मैच देखने पहुंंचे रांची

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुबई से नए साल की छुट्टियां मनाकर अपने घर रांची लौटे है, जहां वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच वह भारतीय महिला विमेंस हॉकी टीम बनाम जर्मनी के मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे, जहां वह तालियों से भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए। माही का यह अंदाज देख फैंस काफी खुश नजर आए। अब उनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अगर बात करें हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच की तो भारत को जर्मनी के हाथों सडेन डेथ में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारत के पास अभी भी पैरिस ओलंपिक का टिकट पाने का मौका है।

यह भी पढ़ें:FIH Hockey Olympic Qualifier: उदिता, दीपिका और सलीमा की तिकड़ी का कमाल, इटली को धूल चटाकर ऐसे सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम और जर्मनी की टीम पहले 2-2 की बराबरी पर थी, इसके बाद शूटआउट में जर्मनी ने 4-3 से मैच अपने नाम किया। अब भारतीय हॉकी टीम का सामना जापान से कल यानी 19 जनवरी को होना है, जिसमें जीत हासिल कर भारत के पास पैरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने का मौका है। वहीं, जर्मनी की टीम 12वीं बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई।

chat bot
आपका साथी