टोक्यो में इतिहास रचने वाली हाकी टीम के स्टार खिलाड़ी ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, बताई इसकी वजह

मैं आप सभी को यह जानकारी दे रहा हूं कि भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने का फैसला लिया है। सभी फैंस को इस फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। मेरे जीवन के लिए बीते पिछले कुछ महीने बेहद कमाल सबसे बेहतरीन रहे।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 02:15 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 02:15 PM (IST)
टोक्यो में इतिहास रचने वाली हाकी टीम के स्टार खिलाड़ी ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, बताई इसकी वजह
भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने लिया संन्यास

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह ने इंटरनेशनल हाकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। हाल ही में टोक्यो में हुए ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली टीम का वह हिस्सा थे। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद ही उन्होंने अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया।

भारत की तरफ से रुपिंदर ने कुल 233 मैच खेले और 30 साल की उम्र में ही संन्यास लेने का फैसला किया। इस धुरंधर खिलाड़ी का मनना है कि उनके जाने के युवाओं के लिए जगह बनेगी और देश के हाकी को इसका फायदा मिलेगा। सोशल मीडिया पर गुरुवार 30 सितंबर को रुपिंदर ने अपने इंटरनेशनल हाकी से संन्यास लेने की जानकारी फैंस से साथ साझा थी।

Hi everyone, wanted to share an important announcement with you all. pic.twitter.com/CwLFQ0ZVvj

— Rupinder Pal Singh (@rupinderbob3) September 30, 2021

रुपिंदर ने संन्यास की बात को साझा करते हुए संदेश में लिखा , "मैं आप सभी को यह जानकारी दे रहा हूं कि भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने का फैसला लिया है। सभी फैंस को इस फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। मेरे जीवन के लिए बीते पिछले कुछ महीने बेहद कमाल सबसे बेहतरीन रहे। जो अनुभव टोक्यो ओलिंपिक में मुझे अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने पर मिला उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाउंगा।"

आगे उन्होंने युवाओं को बढ़ा देने की बात लिखा, ‘‘मेरा ऐसा मानना है कि अब समय आ गया है देश के युवाओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद का अनुभव करने का मौका दिया जाए जो मुझे अपने देश भारत की तरफ से खेलते हुए पिछले 13 सालों में हुआ।।"

chat bot
आपका साथी