भारतीय हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामले में अब सबूत जुटा रही है पुलिस

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रही बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में सुबूत जुटा रही है जिसमें पीड़िता के बीच बातचीत के रिकार्ड और संदेश शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही वरुण से संपर्क करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi Publish:Wed, 07 Feb 2024 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2024 08:52 PM (IST)
भारतीय हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामले में अब सबूत जुटा रही है पुलिस
भारतीय हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बेंगलुरु, प्रेट्र। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रही बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में सुबूत जुटा रही है, जिसमें उनके और पीड़िता के बीच बातचीत के रिकार्ड और संदेश आदि शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही वरुण से संपर्क करेगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक सुबूत जुटाए जा रहे हैं। हमने अभी तक कुमार से संपर्क नहीं किया है। वह कर्नाटक से बाहर हैं। वह अभी जिस स्थान पर अभ्यास कर रहे हैं, हमने वहां कोई टीम नहीं भेजी है।

यदि वह यहां आ जाते हैं तो ठीक है नहीं तो हमें अपनी टीम वहां भेजनी होगी। एक महिला ने खिलाड़ी पर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब वरुण ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। बेंगलुरु पुलिस ने खिलाड़ी के खिलाफ पास्को (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण से जुड़ा कानून) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि जब वह कुमार से मिली तब यह खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के बेंगलुरु स्थित केंद्र में अभ्यास कर रहा था। वरुण को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हाल में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था।

chat bot
आपका साथी