हॉकी शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु में सोमवार से शुरू हो रहे जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 33 संभावित घोषित कर दिए।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 08:14 PM (IST)
हॉकी शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा
हॉकी शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली, प्रेट्र। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु में सोमवार से शुरू हो रहे जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 33 संभावित घोषित कर दिए। यह खिलाड़ी 23 दिसंबर तक कोच जूड फेलिक्स की निगरानी में प्रशिक्षण लेंगे।  

शिविर में शामिल खिलाडिय़ों में हाल ही में मलेशिया में सुल्तान ऑफ जोहोर कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के 18 सदस्य भी हैं। ये खिलाड़ी हैं मनदीप मोर, प्रताप लाकड़ा, पंकज रजक, हरमनजीत सिंह, विशाल सिंह, रोशन कुमार, दिलप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, संजय, सेंथामिज, शंकर, अभिषेक, विशाल अंतिल, वरिंदर सिंह, विवेक प्रसाद, सुमन बेक, सुखजीत सिंह, रबीचंद्र मोइरंग्थेम और शिलानंद लाकड़ा। टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 35 गोल किए थे। 

फेलिक्स ने कहा, 'टीम में ये खिलाड़ी मलेशिया में एक साथ पहली बार खेले थे जिसे देखकर मुझे लगता है टीम ने आशाजनक प्रदर्शन किया था। मैं इन 33 खिलाडिय़ों के दल में बहुत प्रतिभा देख रहा हूं।  

संभावित खिलाड़ी : गोलकीपर : पंकज कुमार, तनुज गुलिया, प्रशांत कुमार चौहान, एएस सेंटामिज अरासु।  

डिफेंडर : सुमन बेक, हरमनजीत सिंह, मनदीप मोर, मुहम्मद फराज, प्रिंस, प्रताप लाकड़ा।  

मिडफील्डर : वरिंदर सिंह, सनी मलिक, विशाल अंतिल, यशदीप सिवाच, विशाल सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अक्षय अवस्थी, सुखजीत सिंह, रबीचंद्र सिंह मोइरंग्थेम, दीनाचंद्र सिंह मोइरंग्थेम।

 फारवर्ड : शैलानंद लाकड़ा, जय प्रकाश पटेल, दिलप्रीत सिंह, मुहम्मद सैफ खान, रोशन कुमार, अभिषेक, शिवम आनंद, राहुल कुमार राजभर, मुहम्मद अलीशान, संजय, मनिंदर सिंह, राहुल, आनंद कुमार।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी