ऊना में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित

जागरण संवाददाता ऊना स्वतंत्रता संग्राम में अपना अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:16 AM (IST)
ऊना में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित
ऊना में स्वतंत्रता सेनानी किए सम्मानित

जागरण संवाददाता, ऊना : स्वतंत्रता संग्राम में अपना अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पर जाकर सम्मानित किया। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर ऊना शहर के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के दो भाइयों को सम्मानित किया गया। एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल और सदर के तहसीलदार विजय राय ने सेनानियों के घर मुख्य बाजार कांग्रेस गली में पहुंचकर दोनों को शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया। भारत छोड़ो आंदोलन में बाबा लक्ष्मण दास आर्य के पूरे परिवार ने योगदान दिया था और वर्तमान में इस परिवार के उस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले जीवित दो स्वतंत्रता सेनानी भाइयों का सम्मान किया गया। इस परिवार के सभी सदस्य उस आंदोलन में अंग्रेजी शासन का विरोध करने के कारण जेलों में गया था। इनमें 95 वर्षीय सत्यमित्र बक्शी आर्य व उनके छोटे भाई सत्य भूषण शास्त्री प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश वाहक भी रहे। उनकी माता ने अंग्रेजों के कपड़ों की ऊना में होली जलाई थी। शराब के ठेकों का 1915 में विरोध किया। ये भाई स्वतंत्रता संग्राम के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले संदेशों को गांव गांव पहुंचाते थे। सभी सदस्य जेलों में रहे हैं। सत्य मित्र बक्शी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम और भारत के इतिहास को लेकर दो पुस्तकों की रचना भी की है।

chat bot
आपका साथी