ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार

संवाद सहयोगी नंगल जरियालां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:16 AM (IST)
ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार
ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार

संवाद सहयोगी, नंगल जरियालां : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुमन ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, चितपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरम सिंह से विचार विमर्श के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत संतोषगढ़ से प्रेमचंद को उपाध्यक्ष, रिपोह मिसरां के सुरेंद्र लकी को सह सचिव एवं ओयल गांव की कांता देवी को भी सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, भाजपा युवा मोर्चा गगरेट के अध्यक्ष सनी ठाकुर ने बताया कि भाजयुमो गगरेट की टीम का भी विस्तार किया गया है, जिसमें एक सचिव एवं साथ विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोंदपुर बनेहड़ा के राहुल ठाकुर को सचिव बनाया गया है एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में ओयल से लाडी, गगरेट से धीरज कुमार, ओयल से नीरज, टटेहड़ा से विश्वतोष, टटेहड़ा से सुनील कुमार, कड्ड से तरुण बंसल, बढेड़ा राजपूतां से नरेश कुमार लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी