बेसहारा पशु कार के आगे आने से हादसा, युवक की मौत

संवाद सहयोगी हरोली हरोली जैजों मोड़ मुख्य मार्ग पर पालकवाह में हुए हादसे में एक युवक की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 04:16 PM (IST)
बेसहारा पशु कार के आगे 
आने से हादसा, युवक की मौत
बेसहारा पशु कार के आगे आने से हादसा, युवक की मौत

संवाद सहयोगी हरोली: हरोली जैजों मोड़ मुख्य मार्ग पर पालकवाह में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सौरभ पुत्र चमन लाल निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोमवार रात करीब 11 बजे सौरभ कुमार अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह पालकवाह में कोविड सेंटर के नजदीक पहुंचा तो उसकी कार के आगे अचानक बेसहारा पशु आ गया। बेसहारा पशुओं को बचाते हुए सौरभ नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी