युवक को सांप ने डसा, पीजीआइ रेफर

उपमंडल हरोली के तहत पड़ते गांव ललड़ी में युवक को सांप ने डस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:44 PM (IST)
युवक को सांप ने डसा, पीजीआइ रेफर
युवक को सांप ने डसा, पीजीआइ रेफर

संवाद सहयोगी, ऊना : उपमंडल हरोली के तहत पड़ते गांव ललड़ी में युवक को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ललड़ी निवासी 33 वर्षीय बलविंदर कुमार अपने घर के समीप काम कर रहा था। इतने में उसे एक सांप ने डस लिया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को बताया तो परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सर्पदंश की पुष्टि एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने की है।

chat bot
आपका साथी