सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल

अम्ब-ऊना मुख्यमार्ग पर पड़ते धुसाड़ा में हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:36 AM (IST)
सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल
सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल

संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब-ऊना मुख्यमार्ग पर पड़ते धुसाड़ा में हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान सुभाष चंद पुत्र अमृत लाल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे सुभाष चंद को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से जख्मी हुआ सुभाष धुसाड़ा गांव का ही रहने वाला है। वह रात को घर जा रहा था, इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल सुभाष को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी