अंबोटा में 345 कामगारों दी वा¨शग मशीनें, साइकिल व सोलर लैंप

गगरेट : विधानसभा क्षेत्र गगरेट से संबंधित मनरेगा में 90 दिन का कार्य करने वाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:40 PM (IST)
अंबोटा में 345 कामगारों दी वा¨शग मशीनें, साइकिल व सोलर लैंप
अंबोटा में 345 कामगारों दी वा¨शग मशीनें, साइकिल व सोलर लैंप

संवाद सहयोगी, गगरेट : विधानसभा क्षेत्र गगरेट से संबंधित मनरेगा में 90 दिन का कार्य करने वाले लगभग 345 कामगारों को आज अंबोटा पंचायत में सांसद अनुराग ठाकुर ने 40 वा¨शग मशीनें, 188 सोलर लैंप, 47 इंडक्शन चूल्हे तथा 70 साइकिलें वितरित की।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत कामगारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पति/पत्नी एवं परिवार के तीन सदस्यों के स्वास्थ्य कवर के तौर पर चिन्हित चिकित्सालयों में 30 हजार रुपये तक निशुल्क इलाज करवाने का प्रावधान है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों को चिकित्सा सहायता हेतु 10 हजार रूपये और अतरंग चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 30 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। कामगार की काम करते मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तथा प्राकृतिक मृत्यु पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

गगरेट क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर श्रम अधिकारी प्रेम ¨सह चंबयाल ने बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर के अतिरिक्त गगरेट भाजपा मंडलाध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, जिला परिषद् सदस्य रमेश हीर, बीडीसी अध्यक्षा सुमन कुमारी, महिला मोर्चा प्रधान प्रोमिला कुमारी, प्रधान अंबोटा पंचायत नीना सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

-----------------

2019 में भाजपा करेगी रिपीट : अनुराग

फोटो : 26)

संवाद सहयोगी, गगरेट : अंबोटा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दौलतपुर से आगे के रेलवे के विस्तार के लिए भी लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर करवा दी गई है। वहीं रेलवे के विद्युतीकरण के लिए ऊना के लिए लगभग छह करोड़ रुपये व अम्ब के लिए लगभग दो करोड़ रुपये मंजूर करवा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन सौ से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर देश में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद कहा कि मरवाड़ी से मुबारिकपुर सड़क लगभग 21 करोड़ रुपये से चकाचक होगा। जबकि जल्द ही गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा।

chat bot
आपका साथी