भक्ति से ही मिलते हैं भगवान : सुनील

संवाद सहयोगी, बंगाणा : ग्राम पंचायत धुंदला के जमासनी माता मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 06:14 PM (IST)
भक्ति से ही मिलते हैं भगवान : सुनील
भक्ति से ही मिलते हैं भगवान : सुनील

संवाद सहयोगी, बंगाणा : ग्राम पंचायत धुंदला के जमासनी माता मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक सतगुरु सुनील वशिष्ठ महाराज ने भगवान नारद के जीवन के प्रति भक्तों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नारद ने किस प्रकार अपने जीवन में संघर्ष किया, तब जाकर भगवान को पाया। भक्ति करने से ही भगवान प्राप्त होते हैं। बिना भक्ति के कभी कुछ नहीं मिलता है। इसलिए सच्चे मन से भक्ति करें। भगवान केवल भक्ति के भूखे होते हैं, उन्हें चढ़ावे से कोई लगाव नहीं होता। मानव को अपना मन सच्चा एवं स्नेही रखना चाहिए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान ठाकुर निर्मल ¨सह, सुभाष, जीत राम, जीवन शर्मा, दिलबाग ¨सह, तिलक राज, पवन सहगल, संजीव कुमार, कमल राणा, संतोष, सतीश गर्ग, निखिल कुमार, अनूप शर्मा, रायल गोल्डी, रमेश, मस्त राम, बिशन दास, विपन कुमार, अनिल ठाकुर, राजेश ठाकुर, रितेश, हंस राज, प्रीतम राणा, सीमा देवी, मीना चौधरी, दीक्षा, नैंसी, वंदना, प्रियंका, मंजू, ममता, राजकुमारी, ज्योति, अनामिका, सुमंजना, सपना देवी, सुनीता शर्मा समेत कइयों ने भागवत कथा सुनी।

chat bot
आपका साथी