केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने रोपे पौधे

केंद्रीय विद्यालय सलोह के छात्रों ने पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 05:34 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने रोपे पौधे
केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, हरोली : केंद्रीय विद्यालय सलोह के छात्रों ने पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया। विद्यालय परिसर व आसपास के स्थानों पर पौधे लगाए। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि सभी बच्चों ने लगाए गए पौधों की देखभाल का प्रण भी लिया है। केंद्रीय संगठन ने देश भर में पर्यावरण बचाने की मुहिम के तहत सभी विद्यालयों को पौधरोपण के आदेश जारी किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है और इस काम में बच्चों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आज प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। कभी बेमौसम बरसात, कभी तेज गर्मी तो कभी ठंड का प्रकोप देखने को मिलता है।

chat bot
आपका साथी