भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान

मुख्यालय के वार्ड आठ के वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:17 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान
भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान

संवाद सहयोगी, ऊना : मुख्यालय के वार्ड आठ के वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव मनाया गया। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। भंडारे के प्रसाद का वाल्मीकि की प्रतिमा को भोग लगाया गया। इस अवसर पर वार्ड आठ वाल्मीकि सभा के सेवादार जीवन, सतपाल, मनोहर लाल, लक्की, सुनील, घुग्गी, राजेंद्र, विक्की, हरजिंद्र, रमेश, किशोर, राहुल, मिटू, पवन, बिदु, सरोज, विमला देवी, राज रानी, रेखा, नीलम, शारदा, राज कुमारी, कांता, पूनम, सोनिया, रीना, आशा देवी ने स्थानीय वाल्मीकि मंदिर में सेवाएं प्रदान कर प्रकटोत्सव पर्व को मनाया। देर शाम मंदिर में भगवान वाल्मीकि की महिमा का गुणगान ऊना के गायक गुरप्रीत गुप्पी ने किया। इसके अलावा ऊना से दो किलोमीटर की दूरी पर रामपुर में भी भगवान वाल्मीकि जंयती को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर रामपुर की जन चेतना वाल्मीकि समुदाय सभा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

------------

संतोषगढ़ में लगाया खीर का भंडारा

संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : वार्ड चार में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया गया। वाल्मीकि मंदिर में झंडे की रस्म की गई। रामायण पाठ का भोग भी डाला गया। इस मौके पर स्थानीय मंदिर कमेटी सहित पार्षद रविकांत बस्सी भी मौजूद रहे। रविकांत बस्सी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि एक समुदाय के ईष्ट न होकर सर्व समुदाय के भगवान हैं। उन्होंने काफी समय पहले ही रामायण की रचना कर दी थी। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। संतोषगढ़ शहर के कई युवाओं ने एकत्रित होकर वाल्मीकि महाराज के जन्मोत्सव को समर्पित ट्रक यूनियन में खीर का भंडारा लगाया। चेयरमैन सुरिद्र लाल, प्रधान भूपिद्र सिंह गज्जी, सचिव प्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान शिव कुमार, रतन घई, शुभम कल्याण, सोनू, मुन्ना, विजय, हर्ष, दीपू, रोहित, गौरव गिल, पंकज, मंगू राम, संजय कुमार, मुकेश कुमार, रितिक समेत अन्य ने सेवाएं दीं।

chat bot
आपका साथी