नवांशहर के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चार घायल

ऊना में मुबारिकपुर-भरवाई रोड पर अलोह में शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:12 PM (IST)
नवांशहर के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चार घायल
नवांशहर के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चार घायल

संवाद सहयोगी, अम्ब : मुबारिकपुर-भरवाई रोड पर अलोह में शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लाभ सिंह (45) पुत्र राज पाल, उसकी पत्नी अमन सुदेहड़ा (36), बेटी समायरा (13) व बेटा जिगर (9), निवासी कोठी रोड नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। घायलों को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर दिया है।

उक्त परिवार शुक्रवार तड़के करीब पौने पांच बजे माता चितपूर्णी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान जब वो अलोह के मंसूरी होटल के पास पहुंचे तो सड़क के बीचोंबीच बैठे बेसहारा पशुओं के झुंड को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सभी कार में फंसे रहे। इस दौरान किसी राहगीर ने घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अम्ब व चितपूर्णी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी