चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस द्वारा लोकसभा प्रचार में जिला पदाधिकारियों व सदस्यों को चुनाव प्रचार की जिम्मदारियां दी गई है। वीरवार को अम्ब में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के पधाधिकारियों ने हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर के पक्ष में बूथ-बूथ और घर-घर जाकर प्रचार करके कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 02:44 PM (IST)
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, अम्ब : अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जिला पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। वीरवार को अम्ब में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के पधाधिकारियों ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में बूथ-बूथ और घर-घर जाकर प्रचार करके कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाने की बात कही है।

प्रदेश कन्वीनर एवं चेयरमैन सुरिंद्र चौहान के निर्देश से जिला अध्यक्ष विशाल राणा को जिला चुनाव प्रभारी, प्यार सिंह परयाल, मुकेश शर्मा रौणखर, संजीव मोदगिल व स्वर्ण बिट्टू को जिला सहप्रभारी, स्वराज पाल, महिद्र ज्वार, परवेश कुमारी टकोली, रमन नैहरियां, रजनीश अलोह, शम्मी चौहान, रशीद खान कुठेड़ा खैरला, अजय धीमान बंगाणा को जिला प्रचार सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सुदेश वोहरा प्रदेश महामंत्री व लोकसभा प्रभारी, नरेश बरोटिया, प्रवीण दुआ प्रदेश डेलीगेट, देसराज मोदगिल प्रदेश सहप्रभारी, संजीव प्रदेश सदस्य, अशोक कुमार मोनू विशेष सदस्य होंगे।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अरुण कुमार, मनीष शर्मा चंबोआ को प्रभारी, कर्म सिंह कुसाणा, भूषण शर्मा व परवीन पाधा को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में परवीन शर्मा प्रधान पराम्ब को प्रभारी, सुरिंद्र, विजय रायजादा, सीता राम विक्की को सहप्रभारी, गगरेट में प्रदेश डेलीगेट बाबा इंद्र सिंह प्रभारी व रजनीश कुमार सहप्रभारी, ऊना विस क्षेत्र में रवीश ठाकुर प्रभारी, अजय कुमार को सहप्रभारी नियुक्त किया गया

chat bot
आपका साथी