कुनेरन में 400 बच्चे खेलों में दिखाएंगे दम

25वीं खंड स्तरीय शिक्षा खंड गगरेट द्वितीय की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कुनेरन में हुआ। प्रतियोगिता ला शुभारंभ गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 06:41 AM (IST)
कुनेरन में 400 बच्चे खेलों में दिखाएंगे दम
कुनेरन में 400 बच्चे खेलों में दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी, गगरेट: 25वीं खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कुनेरन में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 72 स्कूल भाग ले रहे हैं, जिसमें एक निजी स्कूल भी प्रतियोगिता में शामिल है। खेलकूद प्रतियोगिता में 400 बच्चे खेलकूद में दम दिखाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिटन, एथलेटिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें एकल गान समूह गान, समूह नृत्य, एकाकी नाटक, भाषण प्रतियोगिता, सुलेख, प्रश्नोत्तरी व शतरंज आदि की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विधायक राजेश ठाकुर ने खेलकूद में भाग लेने वाले बच्चों के लिए 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर शिक्षा खंड अधिकारी अश्मिल अख्तर, पीटीएफ प्रधान राजीव शर्मा, महासचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार व महिला विग उपाध्यक्ष दया रानी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी