होम क्वारंटाइन गर्भवती महिला पहुंच गई अस्पताल

बहोम क्वारंटाइन गर्भवती महिला पहुंची ऊना अस्पताल गायने ओपीडी करनी पड़ी अलग कमरे में शिफ्ट संवाद सहयोगी ऊना क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की गायने ओपीडी में वीरवार गर्भवती महिला अचानक पहुंच गई। जिससे अचानक अन्य गर्भवती महिलाओं में डर का माहौल पैदा हो गया। 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:22 PM (IST)
होम क्वारंटाइन गर्भवती महिला पहुंच गई अस्पताल
होम क्वारंटाइन गर्भवती महिला पहुंच गई अस्पताल

संवाद सहयोगी, ऊना : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की गायनी ओपीडी में वीरवार को होम क्वारंटाइन की गई गर्भवती महिला अचानक पहुंच गई, जिससे अन्य गर्भवती महिलाओं में डर का माहौल पैदा हो गया।

28 वर्षीय गर्भवती महिला हरोली विधानसभा क्षेत्र से बताई जा रही है। महिलाओं को जब इस महिला के होम क्वारंटाइन होने का पता चला तो चिकित्सक ने सतर्कता दिखाते हुए महिलाओं को वहां से हटाया। पूरी ओपीडी को भी वहां से शिफ्ट कर दूसरे कमरे में चलाया। महिला कनार्टक से कुछ दिन पहले वापस लौटी थी। हालांकि महिला का कोविड-19 टेस्ट पहले ही हो चुका है तथा उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। चिकित्सीय परामर्श के बाद होम क्वारंटाइन अवधि चल रही है। महिला ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन क्यों किया इस बारे में जानकारी जुटाने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। पूछताछ के बाद महिला को वापस पति के साथ उसके घर भेजा गया है। संबंधित चिकित्सक द्वारा अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उधर, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिला आई थी। होम क्वारंटाइन थी तथा स्वास्थ्य जांच को लेकर ऊना अस्पताल पहुंच गई थी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी