ऊना के किसानों को बड़ी सौगात, आलू का होगा बीमा

ऊना के हजारों किसानों को बजट में सौगात मिली है। अब उनकी आलू की फसल का बीमा होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 05:08 PM (IST)
ऊना के किसानों को बड़ी सौगात, आलू का होगा बीमा
ऊना के किसानों को बड़ी सौगात, आलू का होगा बीमा

जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना के हजारों किसानों को बजट में सौगात मिली है। अब उनकी आलू की फसल का बीमा होगा। प्रदेश सरकार ने आम बजट में इसका एलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और हर साल फसल को प्राकृतिक नुकसान का भी मुआवजा मिलेगा। ऊना जिला में आलू की फसल अन्य फसलों की तरह किसानों के लिए खास महत्व रखती है। जिले में करीब आठ सौ हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। हजारों किसान इसकी खेती के साथ जुड़े हैं, लेकिन बारिश और अन्य आपदा के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। पिछले साल बेमौसमी बारिश के कारण करीब छह करोड़ रुपये की फसल खराब हो गई थी। इसके चलते कई किसान अपनी लागत तक नहीं निकाल सके थे और कर्ज के बोझ तले दब गए थे। ऐसे में किसानों की तरफ से आलू की फसल को बीमा योजना के दायरे में लाने की मांग उठी थी। किसानों की यह मांग कई मंचों पर उठी थी पर पूरी नहीं हो सकी थी। अब सरकार की घोषणा के बाद उन्हें बड़ा सहारा मिलेगा। ऊना में हरोली क्षेत्र आलू की फसल का हब है और इसका उत्पादन भी काफी मात्रा में होता है। यहां के आलू की डिमांड अन्य जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में भी रहती है। किसानों की परेशानी यह थी कि बारिश, प्राकृतिक आपदा हो या फिर आलू के कम दाम, उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा जाते हैं। किसान मुकेश, अजीत, प्रकाश, कर्म ¨सह, अजय, सुरेश ने कहा यह फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है। किसानों के दर्द को सरकार ने समझा है और बीमा योजना का लाभ देकर उन्हें बड़ी सुविधा दी है। किसान वर्ग सरकार का आभारी है।

chat bot
आपका साथी