ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर केस दर्ज

शादी समारोह में उंची आवाज डीजे बजाने पर ऊना पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस को रात करीब 11 बजे लोअर कोटलाकलां की ओर पेट्रो¨लग पर थी। इस दौरान गांव में डीजे बजने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि जोगराज सैणी निवासी कोटलाकलां के घर में ऊंची आवाज में डीजे लगे हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:58 PM (IST)
ऊंची आवाज में डीजे बजाने 
पर संचालक पर केस दर्ज
ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, ऊना : शादी समारोह में ऊंची आवाज डीजे बजाने पर ऊना पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ऊना पुलिस को रात करीब 11 बजे लोअर कोटलाकलां की ओर पेट्रो¨लग पर थी। इस दौरान गांव में डीजे का शोर सुनाई दे रहा था। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि जोगराज सैणी निवासी कोटलाकलां के घर में ऊंची आवाज में डीजे लगा था। पुलिस ने तुंरत ही डीजे बंद करवाया और डीजे संचालक से अनुमति प्रमाणपत्र दिखाने को कहा लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने डीजे संचालक विक्की सैणी निवासी प्रेम नगर ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हाल में ही डीजे संचालको व होटल मालिकों संग बैठक में साफ कहा गया था कि अगर कोई देर रात तक डीजे चलाता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से ध्वनि प्रदूर्षण को समाप्त करने के लिए सख्त आदेश जारी किए है। जिला पुलिस ने हाल ही में होटल मालिकों व मैरिज पैलेस प्रबंधको व डीजे संचालकों के साथ बैठक की थी, जिस में इनको हिदायतें दी गई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि मैरिज पैलेस व होटलों में आयोजित विवाह व अन्य समारोह के दौरान अगर निर्धारित समय के अनुसार डीजे को बंद नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। अगर किसी भी जगह जिला में इस तरह की शिकायत पुलिस थाना व चौकी को मिलती है तो तत्काल कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी