बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई आर्थिक मदद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में एनएसएस स्वयंसेवियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद जुटाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 04:43 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई आर्थिक मदद
बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई आर्थिक मदद

संवाद सूत्र, गोंदपुर बनेहड़ा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में एनएसएस स्वयंसेवियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद जुटाई। 14,818 रुपये का बैंक ड्राफ्ट गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा। स्वयंसेवियों ने यह राशि ग्रामीणों, पंचायत, अध्यापकों व दुकानदारों से एकत्रित की। कार्यक्रम प्रभारी बासुदेव ने दान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, प्रवक्ता अजय शर्मा व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

जागरण संवाददाता, ऊना : डीएवी स्कूल ऊना की एनएसएस इकाई ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 76,250 रुपये की धनराशि भेजी है। कार्यक्रम प्रभारी रामकुमार धीमान ने बताया यह धनराशि स्वयंसेवियों ने आस-पड़ोस, अध्यापक एवं अन्य सहपाठियों के सहयोग से एकत्रित की। इस राशि का ड्राफ्ट स्कूल प्रबंधक के माध्यम से शिक्षा उपनिदेशक को भेजा जाएगा। प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने कहा समाजसेवा के कार्यो में विद्यार्थियों की पहल सराहनीय है।

chat bot
आपका साथी