ऊना शहरी क्षेत्र में आज से शुरू होगी आर्थिक गणना

जागरण संवाददाता ऊना कोविड-19 संकट के चलते बंद किए गए सातवीं आर्थिक गणना का कार्य शनि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:15 AM (IST)
ऊना शहरी क्षेत्र में आज से शुरू होगी आर्थिक गणना
ऊना शहरी क्षेत्र में आज से शुरू होगी आर्थिक गणना

जागरण संवाददाता, ऊना : कोविड-19 संकट के चलते बंद किए गए सातवीं आर्थिक गणना का कार्य शनिवार को फिर से आरंभ होगा। शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि ऊना शहरी क्षेत्र में कार्य आरंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में यह कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया था, लेकिन कोरोना संकट के चलते इसे बंद करना पड़ा था। उपायुक्त ने कहा कि लंबित पड़े आर्थिक गणना के कार्य को सशर्त शुरु करने की अनुमति प्रदान की गई है। गणना करने वाले व्यक्ति को कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा तथा मास्क व दस्ताने का प्रयोग करना होगा। इसके साथ ही दो मीटर की सामाजिक दूरी के नियम को मानना होगा तथा किसी भी व्यक्ति के घर या स्थान पर चाय व पान नहीं किया जाएगा। गणना का कार्य शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नहीं किया जाएगा तथा फ्लू जैसे लक्षणों वाला कोई भी व्यक्ति गणना के कार्य में शामिल नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी