नंगल जरियालां खैर के अवैध मौछे पकड़े

थाना गगरेट के तहत आते नंगल जरियालां गांव के पास एक पिकअप में अवैध रूप से ले जाए जा रहे खैर के मौछे बरामद किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:18 AM (IST)
नंगल जरियालां खैर के अवैध मौछे पकड़े
नंगल जरियालां खैर के अवैध मौछे पकड़े

संवाद सहयोगी, गगरेट : थाना गगरेट के तहत आते नंगल जरियालां गांव के पास एक पिकअप में अवैध रूप से ले जाए जा रहे खैर के मौछे बरामद किए हैं। शुक्रवार रात वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। विभाग ने एक जीप को जांच के लिए रोका। जांच की तो उसमें खैर के 11 मौछे पाए गए जिनका कोई भी दस्तावेज चालक के पास मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार पिकअप में चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। विभाग ने गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचित किया। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गाड़ी और लकड़ी को कब्जे में लिया। यह गाड़ी एक कत्था भट्ठी संचालक की बताई जा रही है और अकसर अवैध रूप से लकड़ी कत्था भट्ठी के लिए ले जाई जाती है। वन विभाग को इस मामले में पहले से गुप्त सूचना मिली हुई थी और आरोपितों को पकड़ने के लिए विभाग ने पूरा जाल बिछाया था। गगरेट थाना के एएसआइ रमेश ठाकुर ने बताया कि गाड़ी में बैठे दो लोगों के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जीप को लकड़ी समेत जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी का चालक व उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों ही आरोपित गगरेट के दियोली गांव के निवासी हैं।

chat bot
आपका साथी