पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा : पराशर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा की सभी जिला कांग्रेस कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पार्टी इस टाइम जिस स्थिति में है ऐसे में किसी भी कार्यकर्ता व नेता को किसी बड़े या छोटे नेता के खिलाफ कोई भी टिप्पणी सोशल मीडिया में नहीं करनी चाहिए। अगर कोई कार्यकर्ता या नेता अभद्र टिप्पणियां और गलत ब्यानबाजी करता है तो उसके खिलाफ अनुशासित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 03:34 PM (IST)
पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा : पराशर
पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा : पराशर

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा की सभी जिला कांग्रेस कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें। पार्टी इस समय जिस स्थिति में है ऐसे में किसी भी कार्यकर्ता व नेता को किसी बड़े या छोटे नेता के खिलाफ  कोई भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर कोई कार्यकर्ता या नेता गलत बयानबाजी करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासित कार्रवाई होगी। पार्टी की मर्यादा को नुकसान पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी व संगठन सर्वोपरि है। चुनाव की हार के कारणों के लिए जल्द समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पार्टी की हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में नए सिरे से कदम उठाए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर से कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को पार्टी के अंदर पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी