किसानों को प्राकृतिक खेती के बताए लाभ

कुटलैहड़ क्षेत्र की सिहाणा पंचायत के गांव कोट में उद्यान विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 05:35 PM (IST)
किसानों को प्राकृतिक खेती के बताए लाभ
किसानों को प्राकृतिक खेती के बताए लाभ

संवाद सूत्र, पिपलू : कुटलैहड़ क्षेत्र की सिहाणा पंचायत के गांव कोट में उद्यान विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्यान विभाग के प्रशिक्षक मंजीत कुमार ने किसानों को जीवा अमृत धन, धन जीवामृत, बीजामृत, दंशपूर्णी अर्क, सप्त धान्याकुर अर्क बनाने की विधि के बारे में बताया। शिविर में करीब 62 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित करने के लिए बीजों को सही विधि के साथ खेती में बिजाई करने और इसके रखरखाव के बारे में बताया। किसानों को देसी खाद का उपयोग करने और कीटनाशक का प्रयोग न करने की सलाह दी। किसानों ने प्राकृतिक खेती से संबंधित उद्यान अधिकारियों से सवाल भी किए जिनके उत्तर अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक दिए। इस अवसर पर सिहाणा पंचायत के प्रधान धर्म चंद, विकास अधिकारी डॉ. संगीता कुमारी, उद्यान प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार, आत्मा परियोजना की तरफ से डॉ. रजत दत्ता, डॉ. उल्लास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी