गन्ने का रस निकालते व्यक्ति का मशीन में हाथ आया

सूरी के लंडेर लंड़ियां गांव के व्यक्ति की गन्ने का रस निकालने वाली मशीन की चपेट में आने से हाथ बुरी तरह से कुचला गया। इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM (IST)
गन्ने का रस निकालते व्यक्ति 
का मशीन में हाथ आया
गन्ने का रस निकालते व्यक्ति का मशीन में हाथ आया

संवाद सहयोगी, अम्ब : सूरी के लंडेर लंड़ियां गांव में गन्ने का रस निकालते हुए व्यक्ति का हाथ मशीन में आ गया। घायल को सिविल अस्पताल अम्ब में ले जाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर कर दिया गया है।

लंडेर लंड़ियां निवासी राज कुमार(38) पुत्र कर्मचंद अपने थ्री व्हीलर पर मशीन लगाकर गन्ने का रस निकालने का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह ग्राहकों के लिए मशीन से गन्ने का रस निकाल रहा तो अचानक उसका दायां हाथ मशीन में आ गया और बुरी तरह से कुचलने से लहूलुहान हो गया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। उसके हाथ की हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी