गगरेट के पास आम की लकड़ी के 26 मोछे पकड़े

देहरा से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही प्रतिबंधित प्रजाति फलदार आम के पेड़ की लकड़ी सहित वन विभाग की टीम ने टाटा 60

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 09:05 PM (IST)
गगरेट के पास आम की लकड़ी के 26 मोछे पकड़े
गगरेट के पास आम की लकड़ी के 26 मोछे पकड़े

संवाद सहयोगी, अम्ब : देहरा से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही प्रतिबंधित प्रजाति फलदार आम के पेड़ की लकड़ी वन विभाग ने पकड़ी है। वन विभाग की टीम ने टाटा 608 वाहन सहित लकड़ी जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार रात्रि रेंज अफसर अशोक कुमार व वन रक्षक बहादुर ¨सह ने गगरेट कस्बे के समीप नाकाबंदी की हुई थी कि एक टाटा 608 टेंपो आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उन्होंने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 26 मोछे फलदार आम के पेड़ की लकड़ी के पाए गए। कुछ अरसा पहले तक फलदार आम के पेड़ को काटने पर प्रतिबंध नहीं था, लेकिन धड़ाधड़ हुए कटान के चलते इस फलदार पेड़ के अस्तित्व पर मंडराए संकट के चलते उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया। धन के लालच में अभी भी वन काटू फलदार आम के पेड़ का कटान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, रेंज अफसर अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में आम की लकड़ी के मोछों सहित वाहन जब्त कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी