गुरुसर मोहल्ला में विवाहिता ने लगाया फंदा

संवाद सहयोगी, ऊना : स्थानीय गुरुसर मोहल्ला में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 05:33 PM (IST)
गुरुसर मोहल्ला में विवाहिता ने लगाया फंदा
गुरुसर मोहल्ला में विवाहिता ने लगाया फंदा

संवाद सहयोगी, ऊना : स्थानीय गुरुसर मोहल्ला में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के मायका पक्ष के लोगों को सूचित कर दिया गया है। महिला की पहचान ऊषा देवी पत्नी र¨वद्र कुमार निवासी ऊना जिला के रूप में हुई है। उसके मायके चंबा जिले के गैहरा गांव में हैं। घटना के पीछे के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ऊषा देवी गुरुसर मोहल्ला में किराए के मकान में अपने पति व दो वर्षीय बच्ची के साथ रह रही थी। रविवार को अपनी बच्ची संग घर पर अकेली थी। उसका पति रविंद्र कुमार रविवार देर रात अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। ऊषा देवी ने रविवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक ने ऊषा देवी को फंदे पर लटका हुआ देखा। उसने मामले की सूचना पुलिस व उसके पति को दी। र¨वद्र पेशे से एक फोटोग्राफर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए महिला के मायका पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव गांधी ने बताया कि महिला ने फंदा क्यों लगाया, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी