अनु ठाकुर को सुदेश वोहरा करेंगे सम्मानित

संवाद सहयोगी, बंगाणा: उपमंडल बंगाणा की तेई गांव की अनु ठाकुर को युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 03:57 PM (IST)
अनु ठाकुर को सुदेश वोहरा करेंगे सम्मानित
अनु ठाकुर को सुदेश वोहरा करेंगे सम्मानित

संवाद सहयोगी, बंगाणा: उपमंडल बंगाणा की तेई गांव की अनु ठाकुर को युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सम्मानित करेंगे। अनु ठाकुर ने नेशनल इलजिविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट उत्तीर्ण कर क्षेत्र सहित जिला ऊना का नाम रोशन किया है। दैनिक जागरण ने अनु ठाकुर की इस उपलब्धि को 24 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है, जिसके बाद अनु ठाकुर के घर के बधाइयों का तांता लगा हुआ है। युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ कांग्रेस के युवा नेता सुदेश बोहरा ने कहा कि अनु की इस उपलब्धि के लिए यकीनन ही क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है, जिसके लिए उसे जल्द ही सम्मानित भी किया जाएगा। अनु की इस उपलब्धि के लिए कुटलैहड़ विस के भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बलदेव ¨सह कुटलैहड़िया, किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष देसराज मोदगिल, कांगड़ा सहकारी सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, शिव राम जन कल्याण समिति बंगाणा के अध्यक्ष रूमेल कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस सैनिक सेल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रितम राणा, जिला परिषद सदस्य व कांग्रेसी नेत्री उर्मिला ठाकुर, जिला परिषद सदस्य इंदु बाला, सैनिक वेलफेयर बड़सर के उपनिदेशक सेवानिवृत्त कर्नल धर्मेद्र ¨सह पटियाल, जिला ऊना सैनिक वेलफेयर के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर रघवीर ¨सह, तहसीलदार बंगाणा विपन ठाकुर, थाना प्रभारी बंगाणा प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. अतुल राणा, सहायक अभियंता राम स्वरूप कालिया, बंगाणा थाना के यातायात प्रभारी सुरेश कुमार आदि ने अनु ठाकुर व उसके परिवार को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी