गुरु ही ज्ञान की हर प्रणाली का स्रोत : कृष्ण कुमार

संवाद सहयोगी, ऊना : शिक्षा सुधार समिति इसपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला में न

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 04:44 PM (IST)
गुरु ही ज्ञान की हर प्रणाली का स्रोत : कृष्ण कुमार

संवाद सहयोगी, ऊना : शिक्षा सुधार समिति इसपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला में नैतिक शिक्षा पर आधारित एक कार्यक्रम प्रभात कालीन सत्र में आयोजित किया गया। इसमें गीता संदेश भारती संस्था के अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार लद्दाखी ने विद्यार्थियों को सर्वधर्म समभाव के आधार पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय वैदिक संस्कृति में गुरु शब्द का बहुत महत्व है। गुरु ही ज्ञान की हर प्रणाली का मूल स्रोत है और गुरु ज्ञान का प्रतीक है। गुरु हमें शिक्षा और दीक्षा से विद्वान बनाता है। हम अपने माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से जीवन में चहुंमुखी विकास को प्राप्त करते है। उनका सम्मान और सेवा करने से आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बच्चों को देश भक्ति, नारी सम्मान, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे विषयों पर जागरूक किया। इसके साथ विद्यार्थियों को अन्य बहुत सी बातें बाल कल्याण के लिए बताई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलम कौशल, संतोष लद्दाखी और अध्यापक र¨वद्र कुमार, स्नेह लता, रजनी कुमारी, वीना कुमरी, संतोष ¨सह, विशाल वशिष्ठ, संजीव कुमार, अश्वनी कुमार, राज कुमार, सुरेश कुमार, सुमन लता, प्रवीण चंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी