पशुशाला में घुसा तेंदुआ मार डाला

चौकीमन्यार : ऊना जिला के चौकीमन्यार में एक तेंदुए को गोली मार कर मार डाला। चौकीमन्यार के गाव टुंडा म

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 05:28 PM (IST)
पशुशाला में घुसा तेंदुआ मार डाला

चौकीमन्यार : ऊना जिला के चौकीमन्यार में एक तेंदुए को गोली मार कर मार डाला। चौकीमन्यार के गाव टुंडा में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ आ धमका और दिनेश कुमार की पशुशाला में बंधे पशुओं पर हमला बोल दिया। पशुओं के चिल्लाने की आवाजें सुनकर दिनेश भी वहा आ पहुंचे। उन्होंने पशुओं को तेंदुए से बचाने के प्रयास किए, लेकिन वह उन्हें नोचता रहा। इसके बाद उसने तेंदुए पर बंदूक तान दी। गोली लगने से तेंदुए ने दम तोड़ दिया। इस बात की सूचना वन और पुलिस विभाग को दी गई। शनिवार सुबह वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से तेंदुआ पशुओं पर हमला कर चुका था और इससे लोगों में भय का माहौल था।

chat bot
आपका साथी